झारखंड में बढ़ेगी ठंड, पांच जिलों में शीतलहर की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची । झारखंड में अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों – पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और गुमला-लोहरदगा – में 10 और 11 नवंबर को शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभावित है।

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ रहेगा, जबकि सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे में गढ़वा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

Leave a Comment

और पढ़ें