कोलकाता: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बंगाल के विकास, सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत और जनभावनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान सुदेश महतो ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के उज्ज्वल भविष्य, विकास और सकारात्मक वातावरण की कामना की। सुदेश महतो ने कहा कि राज्य की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बंगाल विकास की नई दिशा में आगे बढ़े।
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विषयों पर भी चर्चा
बैठक के दौरान क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और जनभावनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। सुदेश महतो ने इन विषयों से शुभेंदु अधिकारी को अवगत कराया। दोनों नेताओं ने सामाजिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।
सोहराय पेंटिंग और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान
मुलाकात के दौरान सुदेश कुमार महतो ने झारखंड की प्रसिद्ध सोहराय पेंटिंग और अंगवस्त्र भेंट कर शुभेंदु अधिकारी का सम्मान किया। इसके जवाब में शुभेंदु अधिकारी ने दक्षिणेश्वर काली की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर सुदेश महतो को सम्मानित किया।
दोनों नेताओं की यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में हुई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों को लेकर विचारों का आदान-प्रदान भी किया गया।









