रांची में छठ व्रतियों को मिला भव्य उपहार, जिला छठ समिति ने 750 से अधिक महिलाओं को वितरित की पूजन सामग्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची, 10 नवंबर। रांची जिला छठ पूजा समिति ने नहाय-खाय के शुभ अवसर पर शहर की 750 से अधिक छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री का वितरण किया। किशोर गंज स्थित एल.पी. पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में व्रतियों को साड़ी, शॉल, सूप, सेब, ईख समेत सम्पूर्ण पूजा सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई।

समिति के अध्यक्ष सूरज भान सिंह ने बताया, “हम पिछले 8 वर्षों से लगातार इस पवित्र पर्व पर व्रतियों की सेवा कर रहे हैं। इस बार भी हमने शहर के सभी प्रमुख छठ घाटों की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया है।” उन्होंने कहा कि नगर निगम के सहयोग से सभी घाटों की सफाई, रोशनी और स्वच्छता का विशेष प्रबंध किया गया है।

समिति ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि अधिक भीड़ वाले घाटों पर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। सूरज भान सिंह ने कहा, “हमारे स्वयंसेवक भी सभी प्रमुख घाटों पर तैनात रहेंगे और व्रतियों की हर संभव सहायता करेंगे।”

इस अवसर पर समिति के संरक्षक संजीव विजयवर्गीय, रमेश सिंह, शशांक राज, ऐश्वर्य सेठ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वितरण स्थल पर व्रतियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, जो समिति के इस पुनीत कार्य की सार्थकता को प्रदर्शित कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें