सोहराई जतरा में झारखंड की सांस्कृतिक विरासत की झलक, फुटबॉल टूर्नामेंट में जमकर उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची : सरवल क्षेत्र में सोहराई जतरा के उपलक्ष्य में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट और जतरा कार्यक्रम ने स्थानीय संस्कृति की जीवंत झांकी प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खिजरी विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि जतरा हमारे झारखंड की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने और संरक्षित रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा, “हमारा समाज पहाड़ा व्यवस्था से चलता है और जल, जंगल, जमीन को बचाए रखना हमारी प्राथमिकता है।” इस दौरान उन्होंने सभी को सोहराई जतरा की शुभकामनाएं भी दीं।

फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें बुरुकोचा, हाहाप टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता। विजेता टीमों को खस्सी (बकरी) देकर पुरस्कृत किया गया। रात्रि में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम ने उत्सव में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम में जतरा समिति के संरक्षक लाल सिंह मुंडा, अध्यक्ष रवि मुंडा, सचिव बबलू टुटी सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। यह आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें