सैन्य कर्मियों को मिली बड़ी राहत, अब पारस एचईसी हॉस्पिटल में मिलेगा विशेष इलाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची, 03 नवंबर। झारखंड में रहने वाले सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पारस एचईसी हॉस्पिटल और मिलिट्री हॉस्पिटल के बीच हुए एक समझौते के बाद अब सभी सैन्यकर्मी (सेवारत और सेवानिवृत्त) और उनके आश्रित पारस हॉस्पिटल में सीजीएचएस दरों पर अपना इलाज करा सकेंगे।

इस समझौते के तहत पारस हॉस्पिटल की सभी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं सैन्य परिवारों के लिए उपलब्ध होंगी। इनमें इमरजेंसी सेवाएं, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, जनरल सर्जरी और क्रिटिकल केयर जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं।

इस मौके पर ब्रिगेडियर एसवी कृष्णन ने कहा, “यह साझेदारी सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

पारस हॉस्पिटल के फैसिलिटी निदेशक डॉ. नीतेश कुमार ने बताया, “सैन्य कर्मी और उनके परिजन अब इमरजेंसी स्थिति में 24 घंटे हमारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि हमें देश के सैनिकों और उनके परिवारों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है।”

यह समझौता सैन्य परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और व्यापक बनाएगा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें