डोरंडा में धूमधाम से संपन्न हुई मां काली की पूजा, भव्य विसर्जन यात्रा में झूमे भक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची, 02 नवंबर। डोरंडा स्थित न्यू काली पूजा समिति का चार दिन तक चला वार्षिक उत्सव शनिवार को भव्य विसर्जन यात्रा के साथ संपन्न हो गया। इस साल समिति के 44वें साल के इस खास मौके पर पूरे इलाके में भक्ति और उल्लास का अनोखा मेल देखने को मिला।

पूजा समिति परिसर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। पुजारियों ने विधिवत रूप से आरती और हवन का आयोजन किया, जबकि भक्तों ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में खोयचा भराने की रस्म को निभाया।

शाम होते ही मां काली की भव्य विसर्जन यात्रा काली मंदिर रोड से बटन तलाब के लिए निकली। यात्रा में भगवान शंकर, विष्णु, मां काली और लक्ष्मी की सजी-धजी झांकियों ने सबका ध्यान खींचा। ढोल-नगाड़ों और डीजे की थाप पर युवाओं और बच्चों समेत सैकड़ों भक्त नाचते-गाते हुए ‘जय मां काली’ के नारे लगाते रहे।

विसर्जन के दौरान स्थानीय प्रशासन और समिति के स्वयंसेवकों ने हर जरूरी इंतजाम किया था। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शंभू गुप्ता, सचिव अजय घोष, कोषाध्यक्ष मनोज मालाकार समेत कई पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष शंभू गुप्ता ने बताया कि इस साल का आयोजन काफी शानदार रहा और लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें