उपायुक्त ने बाल देखभाल संस्थान, ओल्ड ऐज होम एवं सदर अस्पताल में दी दीपावली की शुभकामनाएं — दीया, मिठाई एवं पटाखे वितरित कर बाँटी खुशियाँ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़

दीपावली के पावन अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को बाल देखभाल संस्थान चापाडांगा, ओल्ड ऐज होम सोनाजोड़ी एवं सदर अस्पताल सोनाजोड़ी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहाँ रह रहे बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात की और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी के बीच दीया, मिठाई एवं पटाखे वितरित किए तथा बच्चों के साथ मिलकर पटाखे भी छोड़े, जिससे सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहा कि “दीपावली केवल घरों को नहीं, बल्कि दिलों को रोशन करने का पर्व है। जब हम अपने समाज के वरिष्ठजनों, बच्चों, मरीजों और सेवाभावी कर्मियों के साथ खुशियाँ बाँटते हैं, तभी इस त्योहार का सच्चा अर्थ पूर्ण होता है।” उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि दीपावली के इस अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता करें और उनके जीवन में भी खुशियों की ज्योति जलाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें