हजारीबाग में ‘रेड रन मैराथन’ के जरिए एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान, 150 युवाओं ने लिया भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हजारीबाग । हजारीबाग झील परिसर में शनिवार को नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (NACO) के निर्देशानुसार एक विशेष ‘रेड रन मैराथन’ का आयोजन किया गया। इस 3 किलोमीटर की दौड़ का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर डॉ. कुमार ने कहा, “आज समाज में एचआईवी/एड्स का बढ़ता प्रभाव गंभीर चिंता का विषय है। इस रोग से बचाव हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।

मैराथन में 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 150 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्हें दो वर्गों – युवा-युवतियाँ और महिला-पुरुष में बांटा गया था। प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।

आईसीटीसी हजारीबाग की काउंसलर रंजीता ने एचआईवी/एड्स की रोकथाम और सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि “एड्स से बचाव का एकमात्र उपाय जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण है।”

इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अंतर्गत आईसीटीसी हजारीबाग द्वारा किया गया, जिसमें खेल विभाग, ट्राई टीआई और चल एलएफपीटी हजारीबाग का संयुक्त सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें