दीपावली पर झारखंड के 8 जिलों में बारिश का अनुमान, अन्य क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

रांची,। झारखंड में इस वर्ष दीपावली (20-21 अक्टूबर) के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार राज्य के आठ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि अन्य हिस्सों में कोहरा और ठंड बढ़ने का अनुमान है।

बारिश की संभावना वाले जिले:
पूर्वीसिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा और लोहरदगा।

राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 21 से 23 अक्टूबर के बीच कई जिलों में सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।

रांची में तापमान 29-30 डिग्री अधिकतम और 17-20 डिग्री न्यूनतम के बीच बना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है, विशेषकर पश्चिमोत्तर जिलों में रात के समय ठंड बढ़ सकती है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment