बिहार विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी अगले 4 दिनों में 12 चुनावी रैलियां कर सकते हैं, एनडीए ने तेज किया प्रचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले चार दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में 12 चुनावी रैलियां कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रम 23 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच चलेगा।

योजना के अनुसार, पीएम मोदी 23 अक्टूबर को सासाराम, गया और भागलपुर, 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना, 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर, तथा 3 नवंबर को पश्चिम चंपारण, सहरसा और फारबिसगंज (अररिया) में जनसभाएं कर सकते हैं। हालांकि अभी इन कार्यक्रमों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि एनडीए मौजूदा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद का अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।

जदयू ने भी शुक्रवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। चुनावी मैदान में एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला कड़ा होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें