नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अनुबंधित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया रोकी गई, निदेशक ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची । नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अनुबंध के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। निदेशक ने विद्यालय के प्राचार्य को पत्र लिखकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी और स्पष्टीकरण मांगा है।

निदेशक द्वारा जारी निर्देश में प्राचार्य से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि अनुबंध पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए योग्यता का निर्धारण किस आधार पर किया गया और आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया क्या रही। साथ ही, इस बात का भी ब्यौरा मांगा गया है कि 56,100 रुपये मासिक मानदेय का प्रस्ताव किस स्तर पर तय किया गया और इसका भुगतान किस मद से किया जाएगा।

गौरतलब है कि विद्यालय द्वारा 10 विषयों में अनुबंधित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। यह निर्देश तब दिया गया है जबकि विद्यालय की वर्तमान कार्यकारिणी समिति का कार्यकाल 26 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। निदेशक ने कहा है कि प्राचार्य से पूरी जानकारी प्राप्त होने तक नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें