घाटशिला उपचुनाव : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने रामदास मुर्मू को उम्मीदवार बनाया, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घाटशिला। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में एक नए राजनीतिक दल झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने रामदास मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही इस सीट पर चुनावी मैदान त्रिकोणीय हो गया है।

इस उपचुनाव में अब तीन प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सोमेश सोरेन और अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामदास मुर्मू।

गौरतलब है कि घाटशिला सीट पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई है। यह आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहाँ के मतदाताओं के फैसले पर स्थानीय मुद्दों व नेतृत्व का गहरा प्रभाव रहता है। 11 नवंबर को होने वाले मतदान और 14 नवंबर को घोषित होने वाले परिणाम में इस त्रिकोणीय मुकाबले की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें