धनबाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, पार्टी के दौरान हुआ हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

धनबाद । धनबाद के कुमारघुबी इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार को एक दुर्घटना में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सज्जाद अंसारी और 30 वर्षीय लालचंद बाउरी के रूप में हुई है, जो स्थानीय पट्टी मोहल्ले के निवासी थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति रेलवे ट्रैक के निकट एक निजी आयोजन में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान ट्रैक पार करते समय वे अचानक आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही कुमारघुबी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

मृतक लालचंद बाउरी के परिजन दुलाल बाउरी ने बताया कि लालचंद उनका चचेरा भाई था और अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहता था। वहीं सज्जाद अंसारी के रिश्तेदार सद्दाम अंसारी ने बताया कि वे खाने-पीने के लिए ट्रैक के पास गए थे। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें