दशम फॉल में डूबे युवक का शव चौथे दिन बरामद, ड्रोन कैमरे से मिली सफलता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची । रांची के दशम फॉल में रविवार को डूबे युवक रोशन कुमार का शव चार दिनों की लगातार खोजबीन के बाद मंगलवार शाम बरामद कर लिया गया। शव की तलाश में ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया, जिसके माध्यम से अंततः सफलता मिली।

मृतक रोशन कुमार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का निवासी था और बेंगलुरु स्थित एक कंपनी में इंटीरियर डिजाइनर के रूप में कार्यरत था। वह रवि स्टील, रांची में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। रविवार को वह अपने कुछ मित्रों के साथ दशम फॉल पिकनिक पर गया था, जहाँ नहाने के दौरान वह तेज बहाव में बह गया।

बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश, दशम फॉल थाना प्रभारी प्रशांत गौरव और सीओ हंस हेम्ब्रम के नेतृत्व में चली बचाव कार्यवाही में अंततः ड्रोन प्रौद्योगिकी की मदद से शव का पता लगाया जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें