महेशपुर : बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज, विभाग ने की छापेमारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता, महेशपुर | संथाल हूल एक्सप्रेस

महेशपुर : प्रखंड के कौराछेतर और मालधारा गांव में बिजली चोरी के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र प्रसाद मुर्मू द्वारा महेशपुर थाना में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 156/2025 दर्ज की गई है।क

अभियंता ने बताया कि 8 अक्टूबर 2025 को बिजली विभाग की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया था, जिसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए कई लोग पकड़े गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आरोपियों पर विद्युत अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें