लिट्टीपाड़ा CHC में 188 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क प्रसव पूर्व जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता, लिट्टीपाड़ा | संथाल हूल एक्सप्रेस

लिट्टीपाड़ा : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लिट्टीपाड़ा परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 188 गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क प्रसव पूर्व जांच किया गया।

शिविर का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा ने किया। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच जच्चा और बच्चा दोनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक माह 9 तारीख को विशेष शिविर आयोजित किया जाता है।

शिविर में महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, लंबाई, एचआईवी सहित अन्य जरूरी जांच की गई। जांच के उपरांत महिलाओं को आवश्यक दवाएं भी दी गईं। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें