हिरणपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर व एफआरएस का प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता, हिरणपुर | संथाल हूल एक्सप्रेस

हिरणपुर : प्रखंड सभागार में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए पोषण ट्रैकर एवं एफआरएस पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में बीडीओ सह सीडीपीओ टुडू दिलीप मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुशील कुमार ने पोषण ट्रैकर ऐप के प्रभावी उपयोग, ई-केवाईसी एवं एफआरएस एंट्री की शत-प्रतिशत पूर्णता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर ऐप सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आंगनबाड़ी लाभुकों के डेटा का डिजिटलीकरण हो रहा है और योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्र व्यक्तियों तक पहुँच रहा है।

सेविकाओं को डेटा एंट्री, सत्यापन व रिपोर्ट जनरेशन की विस्तृत जानकारी भी दी गई। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका टुसु मुनि मुर्मू, बबली शर्मा, निर्मला टुडू सहित अन्य उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें