नशे के विरुद्ध पाकुड़िया प्रमुख ने खोला मोर्चा, राज्य सरकार को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता, पाकुड़िया | संथाल हूल एक्सप्रेस

पाकुड़िया : प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही नशाखोरी की समस्या को लेकर राज्य सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि नशे की लत युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है और गरीब परिवारों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार से प्रभावी नशाबंदी नीति अपनाने की मांग करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ केवल भाषण नहीं, जमीनी कार्रवाई जरूरी है। ज्ञापन में उन्होंने तीन प्रमुख मांगें रखीं—

  1. नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना,
  2. नशीली वस्तुओं की बिक्री पर रोक और दोषियों पर सख्त कार्रवाई,
  3. जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना।

प्रमुख ने बताया कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज में अपराध, घरेलू हिंसा और अशिक्षा जैसी समस्याएं और बढ़ेंगी। उन्होंने क्षेत्र को नशामुक्त घोषित करने की भी मांग की है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त पाकुड़, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विधायक महेशपुर, सांसद राजमहल स्वास्थ्य मंत्री एवं माननीय राज्यपाल को भी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें