चीन ने बनाया उड़ता हुआ पावर प्लांट, हवा से होगी बिजली उत्पादन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बीजिंग (चीन):
चीन ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक अनोखी उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया का पहला फ्लाइंग पावर प्लांट (Flying Power Plant) तैयार किया है। यह पावर प्लांट हवा में उड़ते हुए तेज़ हवाओं की शक्ति से बिजली पैदा करेगा।

जानकारी के मुताबिक, यह पावर प्लांट 1 किलोमीटर की ऊँचाई पर परीक्षण के लिए छोड़ा गया है। इसे खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि ऊँचाई पर बहने वाली प्रबल हवाओं का अधिकतम उपयोग किया जा सके। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से बिजली उत्पादन की लागत में लगभग 30 प्रतिशत तक कमी आएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक दूरदराज़ और दुर्गम इलाकों में बिजली पहुँचाने में क्रांतिकारी साबित हो सकती है। आने वाले समय में यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो चीन सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा कदम आगे बढ़ा देगा।

गौरतलब है कि चीन पहले भी हवा से बिजली उत्पादन की कई परियोजनाओं पर काम कर चुका है, लेकिन उड़ते हुए पावर प्लांट का यह प्रयोग ऊर्जा जगत में नई दिशा दिखा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें