विसर्जन को सफल बनाने में प्रशाशन के साथ युवा दस्ता ने निभाई अहम भूमिका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची: दुर्गोत्सव का समापन दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ इसी बीच राजधानी रांची के बड़ा तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मौके पर जिला प्रशासन का सहयोग युवा दस्ता द्वारा किया गया। बता दे युवा दस्ता की ओर से शिविर लगाकर विशेष सेवा कार्य किया गया। युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने विसर्जन करने आए सभी पूजा समितियों का भव्य स्वागत माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया।

युवा दस्ता के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची के एसडीएम उत्कर्ष कुमार, सिटी एसपी पारस राणा, समाजसेवी परमजीत सिंह टिंकू, रवि कुमार पिंकू, तथा श्री राम बानर सेना के अध्यक्ष लंकेश सिंह का भी सम्मान किया गया।

राजीव रंजन मिश्रा मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं ने माँ भवानी का दर्शन किया। उन्होंने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए पूजा समितियों, जिला प्रशासन और युवा दस्ता के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने बताया कि 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लगातार युवा दस्ता के 529 सदस्य सेवा कार्य में लगे रहे। इस दौरान संगठन ने 147 बिछड़े हुए बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य किया। साथ ही सैकड़ों श्रद्धालुओं, महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित दर्शन कराने में भी अहम भूमिका निभाई।

बारिश के बावजूद युवा दस्ता के स्वयंसेवकों ने अपनी सेवा जारी रखी। राजीव रंजन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के ओर से बड़ा तालाब में विद्युत व्यवस्था और तैराकों की भी व्यवस्था की गई, ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विसर्जन कार्यक्रम में कैलाश केसरी, गोपाल पारीक, कैलाश पारीक, पीयूष आनंद, ज्योति शंकर साहू, डॉ. ए.के. लाल, राधे सिन्हा, करण नायक, अमित केसरी, राकेश सिंह, मंटू दुबे, टिंकू महतो, नवनीत पांडेय, अभिनव पासवान , सोनू पटवा, राजेश राम, सागर कुमार, अरविंद जैसवाल, विकास राज, कार्तिक, संदीप रजक सहित दर्जनों सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें