स्व. हाजी हुसैन अंसारी का पुण्यतिथि मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देवीपुर

देवीपुर प्रखंड के झुंडी ढोड़सा मोड़ पर स्थित झारखंड के पूर्व मंत्री एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रणेता स्व. हाजी हुसैन अंसारी का पुण्यतिथि मनाया गया। उनका चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह झारखंड का आंदोलनकारी ही नहीं हम लोगों का अभिभावक भी थे। उनके पद चिन्ह पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करना है। इस अवसर पर जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष तेजनारायण वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष जुलेश मरांडी, कोषाध्यक्ष अंसार अहमद, उपाध्यक्ष दिनेश दास, संगठन सचिव, सलीम अंसारी, किसान मोर्चा के जिला संगठन सचिव बानेश्वर मुर्मू, प्रखंड सह सचिव लखन हांसदा, युवा मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष निसार अहमद, युवा मोर्चा के प्रखंड सचिव चुनुलाल किस्कू, प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा के मीडिया प्रभारी मुबारक अंसारी, सोहराब अंसारी, मुख्तार अंसारी, पंचायत सचिव वसीम अंसारी, हरदेव कॉल, रहमान अंसारी, सुरेंद्र किस्कू, नईम अंसारी, मकबूल अंसारी, मोहन दास, राजोल अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें