राजधानी रांची में बाघ की एंट्री, कटहल मोड़ इलाके में घर के अंदर घूमता दिखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची : राजधानी रांची के कटहल मोड़ इलाके में सोमवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाघ को एक घर के अंदर घूमते हुए देखा गया। यह पूरा वाकया घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाघ गली से गुजरते हुए एक घर के आंगन में दाखिल होता है और फिर तेजी से दूसरी गली की ओर निकल जाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान घर के किसी भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब घर के मालिक ने सुबह सीसीटीवी फुटेज देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने इलाके के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और खासकर रात में घर से बाहर निकलने से बचें। वहीं, वन विभाग ने बाघ की खोजबीन और पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल, इलाके के लोग दहशत में हैं और प्रशासन पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें