लोहरदगा की सत्यम देवी को मिलेगा सरकारी आवास, कांग्रेस नेत्री की पहल पर प्रशासन हरकत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लोहरदगा। कुड़ू प्रखंड के ग्राम सलगी की सत्यम देवी की जिंदगी में अब उजाला आने वाला है। टूटी-फूटी स्कूल की जर्जर दीवारों के बीच जीवन गुजारने को मजबूर सत्यम देवी को आखिरकार अंबेडकर आवास योजना का लाभ मिलने जा रहा है।

दरअसल, कांग्रेस की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ब्यूटी मंडल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सत्यम देवी की बदहाली को सामने लाया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि गरीबी से जूझ रही इस महिला के पास न सहारा है न सुनवाई। उन्होंने स्थानीय मुखिया और बीडीओ पर बेरुखी का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि क्या किसी गरीब की इतनी भी औकात नहीं कि उसे रहने के लिए एक छत मिल सके।

ब्यूटी मंडल की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा। मामला वायरल होते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। उपायुक्त ने ट्वीट कर बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और अंचलाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है।

अब उम्मीद है कि जल्द ही सत्यम देवी को आवास योजना का लाभ मिलेगा। यह पहल न केवल सत्यम देवी के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी बल्कि उन तमाम जरूरतमंदों के लिए भी उम्मीद की किरण बनेगी जिनकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें