देवघर में महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस नारी शक्ति संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देवघर। देवघर प्रखंड के जसीडीह के संथाली वार्ड नंबर 1 में रविवार को महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस नारी शक्ति संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं जिला इंटक की महासचिव बबली सिंह मौजूद रहीं। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की सक्रिय सदस्य उर्मिला देवी, रूबी देवी, खुशबू देवी, संगीता देवी, सौखी देवी, सरिता देवी, मुन्नी देवी, आरती देवी, कलावती देवी, आशा देवी, बबीता देवी, अनीता झा, रिंकी देवी, रूबी खातून, जानकी देवी एवं फिरोजा खातून को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा स्थापित महिला कांग्रेस आज पूरे देश में मजबूती से कार्य कर रही है। महिलाएं समाज, राज्य और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि महिला स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य आधी आबादी को उसका अधिकार और मान-सम्मान दिलाना है।
वहीं, प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होने पर ही महिला दिवस मनाने का उद्देश्य सार्थक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें