झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। झारखंड में अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। वहीं 12 अन्य जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश पर बने चक्रवाती हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में 18 सितंबर से 19 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर से मौसम में सुधार की संभावना है और बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और धनबाद।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें