अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष को लेकर बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए कई निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पाकुड
पाकुड़ समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सहकारिता प्रभाग से संबंधित जिला सहकारी विकास समिति एवं सिद्धकोफेड पाकुड़ जिला सहकारी संघ की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार की समृद्धि पहल के तहत वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत 20 से 25 सितंबर के बीच जिला स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी लैम्पसों को सीएससी आईडी एवं झारसेवा से जोड़ने का निर्देश जिला प्रबंधक, केंद्र पाकुड़ को दिया।

बैठक में प्रत्येक प्रखंड से एक सक्रिय लैम्पस को कृषक उत्पादक संगठन (FPO) के रूप में विकसित करने, मत्स्यजीवी एवं दुग्ध उत्पादन समितियों के गठन तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जोर-शोर से चलाने के निर्देश दिए गए। 2500 एमटी क्षमता वाले गोदाम निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई।

सिद्धकोफेड को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 11 अक्टूबर को फेडरेशन की बैठक आयोजित की जाए। साथ ही फेडरेशन के लिए भवन निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित कर विजन प्लान तैयार करने को कहा गया। उन्होंने फेडरेशन की वार्षिक आमसभा शीघ्र कराने तथा सरकारी राशि को बैंक में फिक्स डिपॉजिट कर, उससे प्राप्त ब्याज से कार्यालय व्यय एवं कर्मियों की बहाली सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पंचायत राज पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, वन विभाग प्रतिनिधि, झारखंड राज्य सहकारी बैंक के प्रतिनिधि व सिद्धकोफेड के निर्वाचित निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें