पाकुड़ के शिक्षाविद् डॉ. कृपा शंकर अवस्थी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पाकुड़। कुमार कालिदास मेमोरियल कॉलेज (KKM College) के रिटायर्ड प्रोफेसर और जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. कृपा शंकर अवस्थी का आज निधन हो गया। हृदयगति रुक जाने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

डॉ. अवस्थी ने लंबे समय तक के.के.एम. कॉलेज, पाकुड़ में सेवा दी और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे न केवल एक विद्वान प्रोफेसर थे, बल्कि अपने सरल स्वभाव और मार्गदर्शन के लिए छात्रों व सहकर्मियों के बीच विशेष रूप से सम्मानित थे।

कांग्रेस पार्टी झारखंड सोशल मीडिया हेड नलिन मिश्रा ने इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अवस्थी का जाना शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

स्थानीय बुद्धिजीवियों और पूर्व छात्रों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Pakur #Obituary #KKMCollege #Education #KripaShankarAwasthi

–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें