बिरसा मुंडा फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन, रामपुर बिरभूम टीम बनी विजेता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पाकुड़िया:

बिरसा मुंडा किसान क्लब खाक्सा की ओर से आयोजित बिरसा मुंडा फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला बागान हरिपुर बनाम रामपुर बिरभूम टीम के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक प्रदर्शन करते हुए रामपुर बिरभूम टीम ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को क्लब की ओर से ₹1,10,000 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति की सदस्य उपासना मरांडी मौजूद रहीं। क्लब अध्यक्ष मोतीलाल सोरेन, सचिव किशोर सोरेन, कोषाध्यक्ष सेंट सोरेन एवं मुख्य सलाहकार गिलबर्ट हाँसदा ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुनीता मुर्मू, जिला संगठन सचिव मुनिराम मरांडी समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उपासना मरांडी ने कहा, “खेल युवाओं के भविष्य को संवारने वाला मंच है। झामुमो पार्टी की ओर से हम हर संभव सहयोग क्लब को देते रहेंगे।”

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, क्लब के सदस्य, खिलाड़ी व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें