झारखण्ड विधानसभा की आश्वासन समिति ने की विभिन्न मामलों की समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

गिरिडीह : झारखण्ड विधानसभा की आश्वासन समिति ने आज समिति के अध्यक्ष सह विधायक निरसा अरूप चटर्जी की अध्यक्षता में तथा विधायक रामगढ़ ममता देवी की उपस्थिति में लंबित सरकारी आश्वासनों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर विधायक निरसा ने कहा कि समीक्षा के दौरान समिति ने पाया कि कई लंबित आश्वासनों का निष्पादन किया गया है लेकिन पत्राचार नहीं होने के कारण लंबित दिख रहा है। इसमें जिले के अलग-अलग विधानसभा के विधायकों के लंबित मामले भी शामिल है। वहीं लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है। वहीं विधायक रामगढ़ ने कहा कि बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों के निराकरण हेतु ठोस कदम उठाने पर बल दिया गया। कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता से किए गए वादों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा किया जाए और विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। बैठक में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने विभागवार प्रस्तुतिकरण के माध्यम से समिति को अवगत कराया कि जिले में विधानसभा सत्रों के दौरान दिए गए सरकारी आश्वासनों पर गंभीरता एवं प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, सभी कार्यालय प्रधान गिरिडीह जिला समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें