स्वर्गीय शिबू सोरेन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सेहदा गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से स्वर्गीय शिबू सोरेन फुटबॉल टूर्नामेंट शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष, जिला श्रमिक संघ के सचिव संजय सिंह का पारंपरिक तरीके ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। एवं सुखवा पत्ता से बनाए गए मुकुट एवं माला पहनाया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच में सेहदा ने टीलहवा चार गोल से पराजित कर दूसरे दौर में पहुंचा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग ले रही हैं। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को खस्सी एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेले। पानी चालू कराया जाएगा। मौके पर आयोजक टीम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष चुरामन गंझु, सचिव राजेश हंसदा, संजय भुईंया, इंद्रदेव राम, मुखिया बासुदेव यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें