13 माइल आराहरा रोड में त्रिवेणी सैनिक की पलटी बोलेरो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कई लोग घायल

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बड़कागांव : तेरह माइल आराहरा रोड पर शुक्रवार दोपहर को त्रिवेणी सैनिक का बोलेरो (जे.एच 02आर6138)का गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बोलोरो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि त्रिवेणी सैनिक के बोलेरो बी शिफ्ट कर्मचारियों को लेकर ड्यूटी जा रहा था लेकिन दूसरी तरफ से हाईवे जे.एच 02 बी.जे 5606 चकमा देने से बोलेरो गाड़ी तेज होने के कारण और नियंत्रित होकर 15 फीट गड्ढे में जा गिरा जिसमें लगभग 5 से 6 लोग बोलेरो में शामिल थे जिसमें चार लोगों की घायल होने की सूचना है। घायल होने वाले में से गोविंद, धीरज, अनिल तथा पंकज का नाम आ रहा है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि त्रिवेणी सैनिक कंपनी के सैकड़ो गाड़ियां चलती रहती है जिससे स्थानीय लोगों को सड़क दुर्घटना का संभावना बना रहता है इसलिए स्थानीय प्रशासन संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें