तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली छात्रा की जान, भाई की आंखों के सामने बहन को रौंदा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोकर की रहने वाली थी मृतका, पुजा करने मंदिर जाते हुई हादसा परिजनों कि रो-रोकर बुरा हाल

रांची संवाददाता / मनोज प्रसाद

राजधानी रांची के खेलगांव चौक पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कोकर निवासी पूजा कुमारी (उम्र लगभग 19 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह अपने छोटे भाई के साथ मंदिर जा रही थी। भाई को मामूली चोटें आई हैं। वहीं हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सुबह 7 बजे की घटना, स्कूल बस ने मारी टक्कर—-

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है। पूजा अपने भाई के साथ स्कूटी से मंदिर जा रही थी। जैसे ही वह खेलगांव चौक के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक निजी स्कूल की बस ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पूजा सड़क पर गिर गई और बस का अगला पहिया उसे कुचलते हुए निकल गया।

घटना देख भाई सन्न, ग्रामीणों में आक्रोश—-*

घटना का प्रत्यक्षदर्शी रहा पूजा का छोटा भाई सदमे में है। उसने बताया कि बहन ने जैसे ही स्कूटी रोकी, पीछे से स्कूल बस ने टक्कर मार दी। देखते ही देखते बस पूजा को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जुट गए और बस चालक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच की मांग—–

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां बार-बार बेसुध हो जा रही थी और पिता जमीन पर बैठकर सिर पकड़ कर रोते नजर आए। परिवार वालों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्कूल बस चालक की लापरवाही पर उठे सवाल—–*

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल बसें सुबह के वक्त काफी तेज रफ्तार से चलती हैं और नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। प्रतिदिन स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में रहती है। हादसे के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए—-

मौके पर पहुंची खेलगांव ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संबंधित स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें