सरकंडा चौक जलजमाव समस्या पर यूट्यूबर रवि कुमार की पहल को मिला प्रशासन का समर्थन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

थाना प्रभारी ने रवि राज को किया सम्मानित कहा समाज के हित मे यू ही नेक कार्य किये जाओ

गोड्डा : गोड्डा जिले के सरकंडा चौक पर लंबे समय से बनी हुई जलजमाव की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। हर बारिश के बाद चौक पर पानी भर जाने से आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोग कई बार शिकायतें करने के बावजूद समाधान न होने से निराश थे।

यूट्यूबर रवि कुमार (रवि राज) ने इस गंभीर समस्या को सोशल मीडिया पर उठाया और जिला प्रशासन तक आवाज पहुँचाई। उनकी इस पहल से लोगों को बड़ी राहत मिली। संथाल हूल एक्सप्रेस में यह खबर प्रमुखता से छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तुरंत बुलडोज़र व मशीनों की मदद से पानी निकासी का कार्य शुरू करवा दिया। कुछ ही घंटों में चौक से जलजमाव हट गया और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

इस बीच, मुफस्सिल थाना प्रभारी गोड्डा मक्केश्वर कुमार ने रवि राज को बुलाकर उनका स्वागत किया और सराहना करते हुए कहा – “आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इसी तरह आप समाज की समस्याओं को उठाते रहिए और जिला प्रशासन तक पहुँचाते रहिए। यह कार्य समाज में जागरूकता फैलाने और समस्याओं के समाधान में अहम योगदान है।”

स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यदि रवि कुमार ने यह मुद्दा नहीं उठाया होता, तो शायद समस्या अभी भी जस की तस बनी रहती।

रवि कुमार की जागरूकता और सही समय पर उठाई गई आवाज से साबित होता है कि सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को उजागर करने और समाधान दिलाने का भी सशक्त माध्यम बन सकता है।

–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें