30 लाख की लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार – साजिशकर्ता अमृतसर से दबोचा गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 4 सितंबर को हुई 30 लाख रुपये की लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जबकि घटना में शामिल तीन अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

मुख्य साजिशकर्ता अमृतसर से गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि कदमा निवासी राकेश कुमार मंडल उर्फ पकौड़ी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर कदमा निवासी कमलेश नारायण दुबे उर्फ शंकर, चाईबासा के निवामुंडी निवासी टाटा स्टील कर्मी सुधीर नारायण बेहरा और सरायकेला जिले के गम्हरिया निवासी गणेश कुंभकार उर्फ फुचा को भी पकड़ा गया ।गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 10 लाख 69 हजार 700 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त सादे रंग की बिना नंबर प्लेट वाली इनोवा कार, एक पिस्टल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधियों ने घटना से पहले 3-4 दिन तक व्यवसायी की रेकी की थी।

मिर्ची पाउडर और फायरिंग कर की थी लूट

गौरतलब है कि 4 सितंबर को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा के पास व्यवसायी साकेत कुमार आगीवाल से अपराधियों ने आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर और फायरिंग कर 30 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार छानबीन में जुटी थी। जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राकेश कुमार मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। मार्च 2024 में कदमा थाना पुलिस ने उसे चार हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बेल मिलने के बाद उसने पुनः इस वारदात को अंजाम दिया। अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है और शेष फरार अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें