भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का पीएम मोदी पर तंज, भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की उठाई मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पटना। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पुरानी खबर साझा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा है।

खेसारी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर वर्ष 2013 की एक अखबार की कटिंग साझा की, जिसमें लिखा था— “मोदी बनेंगे पीएम तो भोजपुरी 8वीं अनुसूची में।” इस कटिंग को पोस्ट करते हुए खेसारी ने कैप्शन लिखा— “सोचनी की फेर याद दिला दी” (सोचा कि फिर से याद दिला दूं)।

उनकी इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने खेसारी का समर्थन करते हुए कहा कि वे भी लंबे समय से भोजपुरी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि भोजपुरी भाषा को अब तक उसका संवैधानिक दर्जा नहीं मिलना दुखद है।

गौरतलब है कि भोजपुरी देश और विदेश में करोड़ों लोगों की बोली जाने वाली भाषा है। लंबे समय से इसे 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग उठती रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें