नशे की लत से परेशान पिता ने बेटे की पीट-पीटकर हत्या की, खुद भी घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रामगढ़। जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव के जायसवाल टोला में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई। नशे की लत से परेशान एक पिता ने अपने 17 वर्षीय बेटे की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सोमियक जायसवाल (17) के रूप में हुई है, जो इंटर का छात्र था। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, सोमियक पिछले कुछ समय से नशे का आदी हो गया था। आरोप है कि उसने बाजार से लगभग पांच लाख रुपये उधार लेकर नशे में खर्च कर दिए थे और घर की आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचा रहा था। पिता सुशील जायसवाल (मुंशी, ट्रांसपोर्ट नगर कुजू) कई बार बेटे को समझा चुके थे, लेकिन कोई सुधार नहीं आया। बताया जाता है कि शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे सुशील अपने बेटे के कमरे के बाहर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर उस पर बांस के डंडे से हमला कर दिया। हमले में सोमियक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान पिता-पुत्र में हाथापाई भी हुई, जिसमें सुशील भी घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को किसी तरह कमरे से बाहर निकाला। दोनों को तत्काल रांची रोड स्थित होप अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोमियक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें