हजारीबाग में पुलिस-अधिवक्ता टकराव बढ़ा, पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष बोले जवान पर हमला कायरता का प्रतीक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हजारीबाग। जिले में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच टकराव और गहराता जा रहा है। बीते शाम हुई खींचतान के बाद आज दोनों पक्षों की बैठकें जारी रहीं। इस बीच झारखंड पुलिस एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी हजारीबाग पहुंची और घटनाक्रम पर कड़ा रुख अपनाया। प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर के साथ न्यायालय कक्ष में मारपीट करना कायरता की निशानी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा मानवाधिकार और सुरक्षा पर भरोसा करती है, लेकिन जवान को पीटना किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता।
मुर्मू ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोषी अधिवक्ताओं का बार लाइसेंस रद्द करने की मांग की। पीड़ित एसआई मनोज कुजूर की ओर से सदर थाना में हाफ मर्डर और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल अधिवक्ता पक्ष की अगली रणनीति पर सबकी नज़र है। वे अपनी सफाई में क्या कहते हैं और आगे क्या कदम उठाते हैं, इस पर जिला भर में चर्चाएं जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें