यूसेट के विद्यार्थियों का कराया गया रांची में औद्योगिक परिभ्रमण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विद्यार्थियों को उद्योग की कार्यशैली से कराया गया परिचित : अर्चना रीना धन

भविष्य में और भी ऐसे परिभ्रमण किए जाएंगे आयोजित : डॉ आशीष के साहा

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट के विद्यार्थियों का गुरुवार को रांची के कोडजील टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में एक दिवसीय औद्योगिक शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। इसकी जानकारी देते हुए यूसेट के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट पदाधिकारी अर्चना रीना धन ने बताया कि परिभ्रमण में कोडजील टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड उद्योग में काम करने के तौर तरीके को दिखाया गया और सिखाया भी गया। इस परिभ्रमण में मुख्य रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा मशीन लर्निंग के विद्यार्थी शामिल थे। ज्ञात हो की इस परिभ्रमण के आयोजन में अर्चना रीना धान ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ गए गीता सिन्हा ने कोडजीसंथालल कंपनी के अधिकारियों से आग्रह किया कि वह यूसेट के विद्यार्थियों के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन करें। गीता सिन्हा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पाठ्यक्रम की कोर्स कोआर्डिनेटर है। इस परिभ्रमण को लेकर विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे। यूसेट के निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा ने बताया कि भविष्य में ऐसे और भी परिभ्रमण आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को पर्याप्त एक्स्पोज़र की प्राप्ति होगी और उद्योगों की कार्यशाली की व्यावहारिकता का अनुभव भी प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें