सूर्या हांसदा एनकाउंटर की कराई जाए सीबीआई जांच : विधायक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जमुआ में भाजपा ने किया प्रखंड मुख्यालय का घेराव

जमुआ प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार चरम सीमा पर : विधायक

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड भाजपा द्वारा जमुआ विधायक मंजू कुमारी के नेतृत्व में जमुआ प्रखंड मुख्यालय का घेराव, प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी जमुआ प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने के पूर्व जमुआ चौक बाजार का भ्रमण कर विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया, जिसमें मुख्य मांगो में सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है, कि पुलिस ने हांसदा को अपराधी साबित करने के लिए गलत तरीके से पेश किया, जबकि अदालत ने उन्हें कई मामलों में बरी कर दिया था। विधायक ने नगड़ी के आदिवासी रैयत से रिम्स-2 हेतु जमीन छीनने की साजिश का कड़ा विरोध प्रकट किया और सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग विधायक ने सरकार से की।जमुआ प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार का विरोध प्रगट किया। सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था के आरोप लगाया। इस बाबत एक मांग पत्र जमुआ बीडीओ को सौंपा गया। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि वह आदिवासियों के हक हकुक के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे, उन्होंने कहा कि जमुआ प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। पदाधिकारी अपने कार्य शैली पर लगाम लगाये, दलाली बंद करें, पीडीएस जनवितरण प्रणाली में कालाबाजारी बंद करें। उक्त अवसर पर भाजपा नेता सह जमुआ के पूर्व विधायक सुकर रविदास, साहेब महतो, राजेंद्र राय, सुमन सिन्हा, अंजन सिन्हा, राजेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, कामेश्वर पासवान, परमेश्वर यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा कुमारी, पिंकी कुमारी, संजय हाजरा, अशोक सिंह, गोपाल कृष्ण पाण्डेय, दशरथ वर्मा, गौरव सिन्हा, विकास मंडल, सदानंद साव, बालगोविंद यादव, दयानंद राय, बिनय राय, रविशेक राय, बिनय पाण्डेय, गंगाधर वर्मा, विवेकानंद कुशवाहा, रामानंद कुशवाहा, सुनील राय, परिणय सिन्हा, संदीप कुमार, राजेंद्र, अनिल, रंजन, अजय, अंकित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें