मिट्टी जांच प्रयोगशाला सह मिट्टी नमूना संग्रहण प्रशिक्षण का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बड़कागांव : जिला कृषि कार्यालय हजारीबाग के सौजन्य एवं मां सरस्वती इंटरप्राइजेज के नेतृत्व में बड़कागांव प्रखंड सभागार में मिट्टी जांच प्रयोगशाला सह मिट्टी नमूना संग्रहण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। संग्रहण प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंकज गुप्ता, बीटीएम श्याम नंदन कुमार, पौधा संरक्षण केंद्र प्रभारी शंकर कुमार, प्रखंड कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण में निर्देशक सब प्रशिक्षक सुभोजित सेन गुप्ता ने किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता की जांच तथा मिट्टी के अनुरूप उर्वरक देने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस विधि से मिट्टी की गुणवत्ता जांच होती थी उसमें अब बदलाव की गई है उन्होंने कहा कि खेत की मिट्टी को चार से पांच भाग से उठाकर प्रयोगशाला में भेजा जाता है एक स्थान पर 6 इंच लंबा/4 इंच चौड़ा तथा 6 इंच गहराई करने के बाद मिट्टी को प्रयोगशाला में भेजना है। प्रयोगशाला के परिणाम के अनुकूल खेतों में उर्वरक डालना चाहिए। प्रशिक्षण में मोहन साव, कृष्ण कुमार प्रजापति मोहम्मद शमशेर अंसारी, गणेश साव, चुरामन गोप, दिनेश्वर महतो, पारसनाथ प्रजापति, राजेश्वर महतो, रघुनंदन महतो, मुरली महतो, चिंतामणि महतो, मनोज महतो, गौतम प्रजापति, मनोज पांडे, महेश गंझू सहित कई किसान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें