रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने की तैयारी में जुटा कुड़मी समाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बडकागाँव : आदिवासी कुड़मी समाज की केंद्रीय कमेटी के 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को सिरमा पंचायत के ग्राम पंडरिया टोला चोरका में समाज की बैठक हुईl कुड़मी को जनजाति में शामिल करने कुड़माली भाषा को संविधान की अनुसूची में शामिल करने सरना धर्म कोड़ लागू करने की मांग को लेकर यह आंदोलन होगा। बैठक की अध्यक्षता मुंशी महतो व संचालन राथों महतो ने किया। बैठक में रेल रोको आंदोलन में बड़कागांव प्रखंड से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया, साथ ही इसके प्रसार प्रचार के लिए टोला स्तर पर दीवाल लेखन करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुड़मी समाज लगातार आदिवासी में शामिल करने के लिए वर्षों से संघर्ष करते आया है और तब तक करते रहेगा जब तक कुड़मी समुदाय को आदिवासी में शामिल नहीं करते हैं। बैठक में मुख्य रूप से रमन कुमार, दिलेश्वर महतो, रमेश महतो, परमेश्वर महतो, गणेश महतो, कुलदीप महतो, योगेश्वर महतो, हीरामन महतो, मुकेश महतो, भवानी महतो, दिनेश्वर महतो, विकास महतो, निरंजन महतो, कृष्णा महतो, जगदीश महतो, मुकेश महतो, सरस्वती देवी, मनीषा देवी, बबिता देवी, लाखो देवी, पिंकी देवी, निराशो देवी, रीता देवी, सुमित्रा देवी, झालो देवी, संतोषी देवी, मिनवा देवी, जितनी देवी आदि कुड़मी समाज के लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें