राज्यपाल के नाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बड़कागांव : भाजपा झारखंड प्रदेश के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच कराने एवं नगडी के रैयतों को रिम्स 2 के नाम पर छिनी जा रही जमीन को वापस दिलाने का मांग किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पुर्व विधायक लोकनाथ महतो, विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पुनम साहु, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, पुर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य साहु सोनी, सांसद प्रतिनिधि उमेश दांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बेचन साव, महेंद्र महतो, भीखन महतो, सुमन गिरी, किशोर राणा, भागीरथ ठाकुर, श्रीकांत निराला, शिवशंकर उर्फ शिबू मेहता, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, सुमन गिरी, इन्द्र भुषण, नरसिंह प्रसाद, सत्यजीत अलंकार, राजकिशोर साव, राजेश कुमार यादव, अशोक साव, अवध किशोर कुमार, चिंतामणि महतो, विक्रम शर्मा, विष्णु गुप्ता, अनुज यादव, राजकुमार राणा, मेवालाल नाग, उदय मेहता समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें