डीडीसी ने केरेडारी के कई गांव में कुआं, बागवानी, आवास योजना का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

केरेडारी : प्रखंड मुख्यालय में डीडीसी ने पहुंच कर मनरेगा के तहत कुआं, बागवानी, दीदीबाड़ी, आवास सभी योजनाओं का निरीक्षण किए। और वहां से चलकर सायल में बागवानी स्थल पहुंचे जहां पौधा लगा हुआ था। उसमे कीटनाशक दवा और तेज बढ़ाने वाली पौधा की दवाइयां भी चेक किए। और पौधा की गिनती किए। उसके बाद बड़की टांड़ और लोहड़ीतरी में भी योजनास्थल में पहुंचे और निरीक्षण किए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, बीपीओ सुमन कुमार, परियोजना पदाधिकारी, रोजगार सेवक नंदकिशोर राम एवं अनीश कुमार, राम जय, अंकित कुमार, विशाल कुमार, सलगा पंचायत के मुखिया पार्वती देवी, उप मुखिया जागेश्वर कुमार, समाजसेवी कुंवर प्रसाद साव, बीएफटी प्रभु कुमार, स्वयंसेवक रविंद्र कुमार और अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें