खनिज मामलों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, पाकुड़:

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को खनन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने पत्थर खनिज से संबंधित जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन (DSR) शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि खनन पट्टा के आवेदन पत्रों की सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद संचिका को कार्यालय स्तर पर अनावश्यक लंबित न रखा जाए। उन्होंने मॉनसून सत्र (10 जून से 15 अक्टूबर) में एनजीटी गाइडलाइन के तहत नदी तल से बालू उठाव एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया।

दोनों खान निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि बालू के अवैध उठाव एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखें और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया।

जिला खनन पदाधिकारी को स्क्रीनिंग समिति की स्थलीय जांच के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई करने एवं नियमों का पालन करने वाले सील क्रशर इकाइयों को अधोहस्ताक्षरी से अनुमति प्राप्त कर सीलमुक्त करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें