जिला नियोजनालय परिसर में भर्ती कैंप, 9 अभ्यर्थी चयनित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, पाकुड़:

जिला नियोजनालय, पाकुड़ परिसर में गुरुवार को भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एयरटेल पेमेंट बैंक, आरबीएस स्किल अकादमी और राजमहल नर्सरी जैसे तीन नियोजक रोजगार उपलब्ध कराने हेतु उपस्थित हुए।

एयरटेल पेमेंट बैंक में 20, आरबीएस स्किल अकादमी में 18 और राजमहल नर्सरी में 6 रिक्तियों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। कुल 9 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि 16 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जिला नियोजन पदाधिकारी राहुल कुमार द्वारा सौंपा गया।

इस अवसर पर वरीय लिनिक धीरज प्रसाद, यंग प्रोफेशनल शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। भर्ती कैंप के सफल आयोजन से युवाओं में रोजगार को लेकर उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें