राजपोखर में सखी मंडल की वार्षिक आमसभा आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, पाकुड़िया:

पाकुड़िया प्रखंड के राजपोखर सामुदायिक भवन में गुरुवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तहत राजपोखर संकुल स्तरीय महिला स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई।

आमसभा में राजपोखर, बनियापसार, मोहलपहाड़ी, खजूरडंगाल और बासेतकुंडी पंचायतों के ग्राम संगठन की दीदियों ने भाग लिया। अध्यक्ष मार्शिला मरांडी ने संकुल संघ की वार्षिक आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्ययोजना साझा की।

कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के बीपीएम बासुदेव प्रसाद साह ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं जिला प्रतिनिधियों व बैंक अधिकारियों ने बैंकिंग और बीमा से जुड़ी जानकारियां दीं।

मुखिया ललिता टुडू ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम अंसारी, पीओ राजीव कुमार, सीसी बबली कुमारी, पीआरपी अमित साह समेत पांच पंचायतों की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें