परिवार कल्याण दिवस पर 89 आदर्श दंपतियों को मिला प्रोत्साहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, पाकुड़िया:

सीएचसी पाकुड़िया में गुरुवार को परिवार कल्याण दिवस के मौके पर प्रखंड के 89 आदर्श दंपतियों के बीच घरेलू उपयोगी सामग्रियों का टोकन गिफ्ट के रूप में वितरण किया गया।

डॉ. मंजर आलम ने बताया कि जिन दंपतियों के बीच बच्चों के जन्म में उचित अंतराल रहा, उन्हें प्रोत्साहित किया गया है। कार्यक्रम में सीएचसी पाकुड़िया, सलगापाड़ा पीएचसी समेत सभी आयुष्मान केंद्र शामिल रहे।

मौके पर डॉ. गंगा शंकर साह, प्रभात दास, बिना मुर्मू, सूरज दास सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी व सहिया साथी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें