पाकुड़िया प्लस टू विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, पाकुड़िया:

राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुखिया अनीता सोरेन, प्रबंध समिति अध्यक्ष लोदो सोरेन एवं प्रधानाध्यापिका प्रमिला टुडू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

संगोष्ठी में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, अनामांकित बच्चों के नामांकन, स्कूल चले हम अभियान, प्रोजेक्ट परख, रेल परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही कालाजार उन्मूलन अभियान में सहयोग व नशामुक्ति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके पर विभिन्न कक्षाओं के 13 छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए कलम व कंपास देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, प्रबंध समिति सदस्य व अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें