सूर्या हांसदा की मौत की सीबीआई जांच व नगड़ी भूमि विवाद को लेकर भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, महेशपुर:

महेशपुर में गुरुवार को भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी के नेतृत्व में कल्याण छात्रावास से प्रखंड मुख्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच कराने एवं नगड़ी के रैयतों की भूमि अधिग्रहण के खिलाफ विरोध जताया।

प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने अंचलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। दुर्गा मरांडी ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार पूरी तरह भ्रष्ट, संवेदनहीन और आदिवासी विरोधी है। उन्होंने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए इसे सुनियोजित हत्या करार दिया। कहा कि सूर्या हांसदा सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों से जुड़े थे और लोकतांत्रिक ढंग से राजनीति कर रहे थे।

उन्होंने नगड़ी भूमि अधिग्रहण को आदिवासी अधिकारों पर हमला बताते हुए कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। ज्ञापन में सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच एवं नगड़ी के किसानों की जमीन वापस दिलाने की मांग की गई है।

प्रदर्शन में सुरेंद्र भगत, साधन झा, राहूल यादव , राहुल मिश्रा, पंचानन ठाकुर, धनेश्वर हेम्ब्रम, विजय भंडारी, शुक्रवार मिश्रा, मनोज सिंह, देवराज तिवारी, राजू मुर्मू, संदीप भगत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें