नाबालिक से जबरन शादी , घर मे बंधक बनाकर यौन शोषण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता लिट्टीपाड़ा

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक लड़की को जबरन शादी कर घर मे बंद कर रखने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिक लकड़ी के मां ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना में दिए आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि मेरा पूरा परिवार शादी घर गए हुए थे ।शादी घर मे ही मेरी बेटी से मुलाकात हिरणपुर थाना क्षेत्र के खजुरडांगल गांव के 21 वर्षीय सोनाराम मड़ैया से हुआ। दोनों के बीच मोबाईल का आदान प्रदान हुआ और सोनाराम मेरी बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया ।इस बीच दोनों में शादी कर ली। जब हमलोग सोनाराम मड़ैया का घर अपने बेटी को लाने गए तो उन्होंने मेरी बेटी को आने नही दिया। इस बीच मेरी बेटी ने बताया सोनाराम मड़ैया मुझे घर मे बंद कर रखता है और रोज मेरे साथ जबरन शाररिक संबंध बनाता है। पीड़ित के मां के लिखित शिकायत पर थाना में कांड संख्या 50/25 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया शिकायत के आधार पर नाबालिक को मुक्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की जांच किया जा रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें